फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 20 Jun 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली और केंद्र को पूंजीपतियों की हितैषी सरकार करार दिया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तोषित महाजन ने कहा कि देश में दाल के दामों के बाद अब सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इससे दाल के बाद अब सब्जियां भी गरीब की थाली से गायब होने लगी हैं। बढ़ती महंगाई से लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है।  इसमें सबसे ज्यादा असर गरीब व मध्य वर्गीय परिवार पर पड़ा है। इससे निबटने की दिशा में सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हो रही है। 

हरी सब्जी के दाम में दो गुना और  टमाटर के दाम चार गुना बढ़ गए हैं।  केंद्र व राज्य सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जाने से माल भाड़े में कई गुना बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र महंगाई पर नुकेल डालने के लिए कोई ठोस कदम न उठाए गये तो इसके विरोध में राज्य में यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। इस मौके पर तरुण महाजन, अरशद अली, फरमान अली, मन्नी वर्मा, सौरभ महाजन, शम्मी भगत, सेवियर सिद्धू, मंगत सैनी, सन्नी शर्मा, दिनेश कुमार मौजदू थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें