फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और ससुराल की धमकियों से परेशान युवक ने खुद को आग लगाई

Sun, 19 Jun 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
कपूरथला में खुद को आग लगाने वाला संदीप सिंह। - फोटो : file photo
विज्ञापन
पत्नी और ससुराल की धमकियों से परेशान युवक ने रविवार तड़के मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। चौकी नडाला की पुलिस ने मृतक की पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नडाला पुलिस को दी शिकायत में मृतक संदीप सिंह के पिता मलकीत सिंह ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले उन्होंने अपने बेटे की शादी निर्मल कौर पुत्री बलदेव सिंह निवासी मुस्तफाबाद के साथ की थी। उनकी ढाई साल की पोती भी है।

विवाह के कुछ समय बाद ही घर का माहौल बिगड़ने लगा। उनकी बहू बात-बात पर उनके बेटे से झगड़ती रहती थी। वह बार-बात तलाक देने की धमकियां देती रहती थी। 14 जून को उनकी बहू बिना बताए जालंधर चली गई। वहां से उनकी बहू और सास फोन पर उनके बेटे को धमकियां देती थी। इससे संदीप काफी परेशान था।
विज्ञापन


शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि उसने कमरे को अंदर से बंद करके मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। चीखों की आवाज सुनकर वह अंदर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक टेलर था और उसका एक भाई विदेश में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार देर शाम नडाला के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें