फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में डॉक्टर को बंदर कहने पर अस्पताल में हंगामा

Wed, 30 Mar 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
जालंधर में बुधवार को प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में चेकअप करवाने आए एक व्यक्ति ने अस्पताल के डॉक्टर को बंदर कह दिया। इस बात पर अस्पताल में हंगामा हो गया। अस्पताल में दोनो पक्षों के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने अस्पताल में व मरीज के परिजनों ने थाना नंबर 4 में धरना लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। उसे थाने ले जाया गया।

डॉ. दविंदर सिंह ने बताया कि वह लैब में बैठे थे। एक व्यक्ति उनके पास दवा की पर्ची लेकर आया व पूछने लगा कि दवा लेनी है। उन्होंने उक्त व्यक्ति को कहा कि दवाएं नीचे मिलती हैं। इसके बाद उसने उनसे बदसलूकी की और उन्हें बंदर कहा।
विज्ञापन


विरोध करने पर उक्त व्यक्ति उनसे हाथापाई करने लगा और उनका मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करवाया। डॉक्टर दविंदर सिंह ने इसके खिलाफ शिकायत थाना नंबर 4 में दे दी है।

इस दौरान मरीज के परिजनों के पक्ष में भाजपा नेता राजेश जैन व अन्य युवा भाजपा नेता आ गए। उन्होंने डाक्टरों से बात की व आगे की कार्रवाई के बारे में पूछा। डा. दविंदर सिंह ने कहा कि उन सभी को इस मामले से अवगत करवा दिया गया है।  

घटना के बाद सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने ओपीडी बंद करके सिविल अस्पताल में धरना दे दिया। इसके बाद दोपहर को मरीज के परिजनों ने भी थाना चार के बाहर धरना लगा दिया। इसको लेकर ट्रैफिक जाम हो गया है पुलिस ने इस धरने को हटाया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी परमजीत सिंह ने कहा कि इस बारे में जांच चल रही है। दोनो पक्षों को वीरवार 12 बजे पुलिस थाने बुलाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें