फगवाड़ा के गांव खंगुड़ा निवासी ट्रक दाखिले के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : amarujala
गांव खंगुड़ा की पंचायत और अन्य ग्रामीणों ने गांव से लोडेड ट्रकों का दाखिला बंद करवाने की मांग को लेकर धरना दिया। सरंपच गुरमेज राम, पंच बलबीर सिंह, सुरिंदर पाल सिंह, सतिंदरजीत, रणजीत कौर, कुलविंदर कौर के अलावा जसवंत सिंह, गुरजिंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, तेजिंदर सिंह, ओंकार सिंह और हरजोत सिंह ने बताया कि उनके साथ के गांव में सरकारी गोदाम पड़ते हैं, पर लोडेड ट्रकों का दाखिला उनके गांव के बीच से होता है।
इससे ग्रामीण परेशान रहते हैं। गांव की सड़क 10 साल के बाद बनी है। अब ट्रक निकलने से सड़क टूटने का खतरा है। उन्होंने एसडीएम फगवाड़ा के नाम दी शिकायत में मांग की कि ट्रक उसी गांव से निकाले जाएं जिनमें गोदाम हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने ध्यान न दिया तो वह संघर्ष को तेज करेंगे।