फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में पावरकॉम मैनेजमैंट के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 20 Jul 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
बटाला में पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन करते पावरकॉम कर्मचारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर के फोकल प्वाइंट 66 केवी सब स्टेशन सिटी मंडल बटाला के सामने  बुधवार को कर्मचारियों ने पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने मैनेजमेंट के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पुतला फूंककर अपनी भड़ास निकाली। 
विज्ञापन


रोष प्रदर्शन टेक्निकल सर्विस यूनियन और कर्मचारी दल ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शन का नेतृत्व हरजिंदर सिंह कंग, फकीर चंद और दिलबाग सिंह भुट्टर ने किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पावरकॉम मैनेजमेट पिछले लंबे समय से ज्वाइंट फोरम के साथ हुए समझौतों को लागू नही कर रही है। मैनेजमेंट उनकी मांगों को लेकर जान बूझ कर आंखे मूंदें हुए है। 

आने वाले समय में मैनेजमेंट के खिलाफ बड़े स्तरों पर प्रदर्शन करने की रूप रेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि  संघर्ष को ओर तेज करते हुए 27 जुलाई को हेडआफिस पटियाला में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 21 जुलाई से 15 अगस्त  तक वर्क-टू-रुल्ज तहत ही काम किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर सतपाल सिंह सर्कल ज्वाइंट सचिव, संतोख सिंह पूंदर, अवतार सिंह सैनी, कुलदीप सिंह रंधावा, राजीव कुमार, राजकुमार, सुरेश महाजन, नरिंदर सिंह, हरदयाल सिंह, नरिंदर कौर, नरिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, संसार चंद उपस्थित थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें