कादियां स्थित लूथरा गन हाउस से रविवार की रात चोरी हुए पांच असलहों में से चार बुधवार की सुबह दुकान के बाहर मिले। पुलिस ने इन हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दो दिन तक ये असलहे कहां थे और इनसे कोई वारदात तो नहीं कि गई है के सवाल पर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।
लूथरा गन हाउस में सेंध लगाकर चोरों ने रविवार की रात पांच असलहे चोरी कर लिए लिए थे। लूथरा गन हाऊस के मालिक राजेश लूथरा वासी मोहल्ला प्रेम नगर को चोरी पता सोमवार की सुबह चला था। दुकान मालिका की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी।
एसएसपी बटाला दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया बुधवार की सुबह दुकान के बाहर चोरी गए पांच असलहों में चार पड़े मिले। यह असलहे एक लिफाफे में थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 2 रिवाल्वर 32 बोर, 1 पिस्टल 32 बोर, 1 रिवाल्वर 22 बोर को बरामद कर लिया है। अभी 1 दोनाली राइफल 12 बोर बरामद नहीं हुई है। चोरों की तलाश की जा रही है।