पठानकोट में दुकान सील करते नगर निगम टीम के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निगम सुपरिंटेंडेंट कम प्रापर्टी टैक्स विंग के इंचार्ज इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने प्रापर्टी टैक्स वसूली के लिए शुक्रवार को अभियान चलाया।
बकाया न देने पर एक दुकानदार की दुकान सील कर दी गई। वहीं तीन बकाएदारों को टैक्स जमा करने के लिए सोमवार तक की मोहलत दी गई है।
निगम सुपरिंटेंडेंट इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में टीम में इंस्पेक्टर सुरिंद्र महाजन, इंस्पेक्टर अशोक मेहता, क्लर्क पुनीत शर्मा , तीर्थराम, सुनील महिंदू शामिल थे। सुपरिंटेंडेंट ने भदरोया स्थित दुकानदार रमेश कुमार पर 48 हजार रुपये का टैक्स बकाया था। टैक्स नहीं जमा करने पर आज की दुकान को सील कर दिया गया। वहीं तीन दुकानदारों ने सोमवार तक की मोहलत मांगी। इस पर उन्हें समय दे दिया गया है।
निगम के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बकाएदारों की दूसरी सूची में 10 हजार से ऊपर वाले 250 उपभोक्ता हैं। इन पर अगले महीने केपहले सप्ताह से कार्रवाई शुरू हो जाएगी। कमिश्नर ने बताया कि निगम प्रशासन सामान्य रूप से टैक्स लेना चाहता है। इसलिए टैक्स धारकों का भी फर्ज बनता है कि वह टैक्स जमा कराएं। उन्होंने कहा निगम की बकाया राशि करोड़ों रुपये पार हो चुकी है। इससे कर्मचारियों को सैलरी देना मुश्किल हो गया है। इसके चलते उन्हें मजबूरी में ऐसे कदम उठाने पड़ रहे हैं।