फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर : सिटी बेस्ट प्राइज के पास फायरिंग के मामले में प्रॉपर्टी डीलर महिंदर पाल सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। चाटीविंड थाने की पुलिस ने 17 जून 2022 की देर रात ड्रीम सिटी-बेस्ट प्राइज के पास फायरिंग मामले में प्रोपर्टी डीलर महिंदर पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को इलाका मजिस्ट्रेट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। आरोपी को गोली लगने के चलते अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसे कस्टडी में रखा गया है। पुलिस ने इसमें दोनों गुटों पर क्रास केस दर्ज करने के बाद एक आरोपी की पिस्तौल बरामद कर ली है।
विज्ञापन

चाटीविंड थाने की पुलिस ने जामुनवाली गली के चरणजोत सिंह के बयान पर महिंदर पाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, मुकेश सिंह, कवलजीत सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इसमें चरणजोत ने पुलिस को बताया कि 17 जून की रात वह नेक्सट क्लब ड्रीम सिटी में उद्घाटन की पार्टी में अपने साथी बरजिंदर सिंह और माइकिल के साथ गया था।
प्रॉपर्टी कारोबार में माइकल का पुराना पार्टनर महिंदर पाल सिंह मिला तो माइकिल से गाली गलौज करने लगा। इस पर वे बाहर निकल आए और न्यू अमृतसर के पास आकर कुछ खा रहे थे कि इंद्रपाल ने बरजिंदर सेठ के मोबाइल पर फोन करके उन्हें बेस्ट प्राइज के पास आने को कहा।
विज्ञापन

चरणजोत सिंह, जिसे गोली लगने के बाद एस्कार्ट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, ने कहा कि इस पर उन्होंने सनी यामाह और नरिंदर सिंह को भी बेस्ट प्राइज के निकट आने को कहा और हम लोग वहां पहुंच गए। आरोपी महिंदर कार में सवार होकर वहां पहुंचा और उसके साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने कार से निकल कर उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें नरिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसे और उसके एक अन्य साथी सनी यामाह को भी गोली लगी।
इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महिंदर को गिरफ्तार कर लिया और चरणजोत गुट के एक व्यक्ति की 32 बोर की पिस्तौल बरामद कर ली। जिसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं।
दूसरी तरफ गोली लगने से जख्मी हुए महिंदर पाल सिंह के बयान पर पुलिस ने दूसरे गुट के सनी यामाह, चरणजोत सिंह, बरजिंदर सिंह तथा माइकल के खिलाफ भी पुलिस ने हत्या प्रयास का क्रास केस दर्ज कर लिया है।
चाटीविंड थाना प्रभारी मनमीत सिंह ने बताया कि महिंदर पाल ने दूसरे गुट के लोगों पर अपना 32 बोर का पिस्तौल छीन कर फरार होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें