फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप्स के साथ जुड़कर मेक इन इंडिया को बढ़ावा दें: राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पाइटेтेक्स समापन समारोह में उद्योगपतियों का सम्मान, निवेश और नवाचार पर दिया जोर
विज्ञापन

-
अमृतसर।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वे नए स्टार्टअप्स के साथ मिलकर मेक इन इंडिया को गति दें और पंजाब की आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक स्तर तक ले जाएं। वे सोमवार को 19वें पाइटेक्स (पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो) के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पाइटेक्स एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा है, जो न केवल देश बल्कि कई वैश्विक बाजारों के साथ व्यापारिक लिंकेज बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। यह एक्सपो पंजाब की उद्यमशील ऊर्जा का प्रतीक है, जो कृषि, एमएसएमई, हैंडीक्राफ्ट, मैन्युफैक्चरिंग और उभरते उद्योगों में राज्य की ताकत को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग, एग्री-प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, रिन्यूएबल एनर्जी और आधुनिक सेवाओं में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। राज्य की कुशल वर्कफोर्स, रणनीतिक लोकेशन और उद्योग-हितैषी माहौल निवेशकों के लिए इसे एक आकर्षक गंतव्य बनाते हैं। राज्यपाल ने एमएसएमई, महिला उद्यमियों और युवा स्टार्टअप्स की भागीदारी को आर्थिक विकास की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि इन वर्गों की मौजूदगी इनोवेशन और महत्वाकांक्षा की नई दिशा तय करेगी।

पाइटेक्स का विस्तार होगा: पीएचडीसीसीआई
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चैप्टर के चेयर कर्ण गिल्होत्रा ने बताया कि वर्ष 2005 में सिर्फ 50 स्टॉल से शुरू हुआ पाइटेक्स आज 550 स्टॉल तक पहुंच चुका है। यदि स्थान की कमी न होती तो और भी कारोबारी हिस्सा ले सकते थे। रीजनल फैशन टेक-टेक फोरम की चेयर हिमानी अरोड़ा और सीनियर रीजनल डायरेक्टर भारती सूद ने राज्यपाल के समक्ष पंजाब और चंडीगढ़ में होने वाले आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आरएस सचदेवा, निपुण अग्रवाल, शी-फोरम की सदस्याओं, प्रायोजकों, सहयोगियों और प्रमुख कारोबारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पांच दिन में साढ़े तीन लाख से अधिक लोग पहुंचे
पांच दिवसीय पाइटेक्स मेला सोमवार को संपन्न हो गया। आयोजकों के अनुसार, मेले को साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों ने देखा और जरूरत के अनुसार खरीदारी की। गिल्होत्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से मेले के दौरान बाहरी सड़कों पर ट्रैफिक पूरी तरह सुचारू रहा। उन्होंने बताया कि लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए पंजाब सरकार के सहयोग से अगले साल पाइटेक्स का और विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें