फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Encounter: आधी रात के बाद हुआ मनु और रूपा का पोस्टमार्टम, परिवारों ने रात को ही किया अंतिम संस्कार

Fri, 22 Jul 2022 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

रूपा के परिवार ने तरनतारन में स्थित गांव जोड़ा में रात करीब 2:30 बजे पुलिस सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं मनु का शव भी उसके परिवार के सदस्य गांव कुस्सा में लेकर चले गए और उसका भी पुलिस सुरक्षा में रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया
विज्ञापन
रूपा और मनु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर मनु और रूपा का पोस्टमार्टम गुरु नानक देव अस्पताल में गुरुवार रात 12 बजे के बाद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद रात करीब सवा एक बजे परिवारों को दोनों गैंगस्टर्स के शव सौंप दिए गए।
विज्ञापन

रूपा के परिवार ने तरनतारन में स्थित गांव जोड़ा में रात करीब 2:30 बजे पुलिस सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं मनु का शव भी उसके परिवार के सदस्य गांव कुस्सा में लेकर चले गए और उसका भी पुलिस सुरक्षा में रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया

इससे पहले गुरुवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। शाम को दोनों शव सिविल अस्पताल से गुरु नानक देव अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे दिन अलग अलग एजेंसियां शवों की जांच करती रहीं। फॉरेंसिक सैंपल भी लिए जाते रहे। वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी होती रही। दोनों गैंगस्टरों के शवों की पहचान भी अलग अलग लोगों, परिवारों के सदस्यों व नजदीकी संबंधियों की ओर से कराई जाती रही। इस कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया मुकम्मल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें