फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पुलिस ने ट्रिपल मर्डर की गुत्थी सुलझाई

Wed, 22 Nov 2023 10:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। पुलिस ने गांव तूंग में हुए पति-पत्नी और भाभी के ट्रिपल मर्डर को सुलझा लिया है। पुलिस ने राजस्थान पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन कर एक आरोपी को गांव रामपुरा फूल से पकड़ा है। पूछताछ में पता चला कि यह वारदात लूट के इरादे से अंजाम दी गई थी।
आरोपी उनके नौकर को भी अगवा कर ले गए थे। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने साढ़े 5 लाख नकदी, हथियार-कारतूस के साथ अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक वारदात में इसके 3 और साथी शामिल थे, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


तरनतारन के एसएसपी अश्विनी कपूर ने बताया कि 8 नवंबर को चरणजीत सिंह निवासी गांव सभरा ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि गांव तूंग में उसकी ससुराल है। उसका साला दलजीत सिंह 9 साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है। उसके घर में ससुर इकबाल सिंह, लखविंदर कौर और चाची सास सीता कौर घर में रहते हैं। 7 नवंबर को शाम 6 बजे वह अपने ससुराल घर गए, शाम के समय वह वापस अपने गांव आ गए। अगले दिन 8 नवंबर को सुबह जब ससुराल घर गए तो देखा कि उसके सास-ससुर और चाची सास के शव पड़े थे, जिनके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह व चेहरे पर टेप चिपकाई गई थी। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर का नौकर अशोक घर से गायब था। अशोक शाम के समय सही सलामत वापस घर लौट आया, जिसने आकर बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति उसे अगवा कर बंगाली वाले पुल पर फेंक गए थे।
विज्ञापन


इस घटना को अंजाम मनदीप सिंह उर्फ मनप्रीत बाबा कल्याण मनी निवासी हनुमानगढ़ मंघरीया राजस्थान ने दिया है। आरोपी के खिलाफ पहले ही राजस्थान, गंगानगर और फाजिल्का में 6 केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड ले रही है, जिससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें