फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सीमा के करीब अमृतसर में मिला ड्रोन, हेरोइन व हथियारों की खेप भी बरामद

Thu, 09 Jan 2020 01:17 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस ने सीमावर्ती गावं में एक ड्रोन सहित भारी मात्रा में हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद की है। सीमावर्ती थाना घरिंडा ने इस संदर्भ में पांच तस्करों के विरुद्ध एक एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में जेल में सजा काट रहा बलकार सिंह भी शामिल है। बलकार सिंह पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन व हथियारों की खेप मंगवाने का आरोपी है। पुलिस ने इसके सहयोगियों परमजीत, धरमिंदर, अजय व राहुल चौहान हरियाणा का रहने वाला है।

विज्ञापन


मामले में राहुल की भूमिका जानने के लिए घरिंडा पुलिस की एक टीम उसको अरेस्ट करने के लिए हरियाणा रवाना हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने पाकिस्तान के साथ सटे अटारी सेक्टर के किसी गावं में ड्रोन के साथ भारी मात्रा में हेरोइन व हथियारों की खेप कुछ दिन पहले बरामद की थी। जब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की तो जेल में सजा काट रहा बलकार सिंह इस खेप का किंग निकला।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को बलकार सिंह से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि इस मामले में उसका सहयोग सीमावर्ती गावों के कुछ तस्कर कर रहे हैं। साथ ही हरियाणा का राहुल भी इस में शामिल है। थाना घरिंडा के एसएचओ अमनदीप से बातचीत की गई तो उन्होंने इस बात को स्वीकार किया की पांच तस्करों के विरुद्ध एक एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा की जब तक गिरफ्तारी नहीं होती तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन


बीते सितंबर में ड्रोन से हथियारों व हेरोइन की खेप बरामद हुई थी
तरनतारन पुलिस ने सितंबर महीने में सीमावर्ती गावं झब्बाल में एक जला हुआ ड्रोन बरामद किया था। इसी ड्रोन से पाकिस्तान से भारी मात्रा में हथियारों की खेप व हेरोइन सीमा के इस पार भेजी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्य बलवंत सिंह उर्फ निहंग, आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश रंधावा, हरभजन सिंह और बलबीर सिंह को उसी दिन तरनतारन के चोहला साहिब गांव के बाहर से गिरफ्तार किया था।

 

बाद में इनके कई साथियों को भी अरेस्ट कर बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया था। कुछ दिन पूर्व अजनाला सेक्टर में भी एक ड्रोन से हेरोइन तस्करी की खबर मिली थी। सीमा के इस पार बैठे तस्करों ने अब हथियारों व हेरोइन की खेप मंगवाने के लिए पाकिस्तानी तस्करों के साथ ड्रोन के माध्यम से नए तरीके ढूंढे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें