संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पुलिस ने चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उनके पास से आधा किलो हेरोइन और सात सौ नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने रविवार को चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना लक्खोके बहराम थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। इस समय वह गांव करी कलां के बस स्टॉपेज के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से आधा किलो हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपों की पहचान सन्नी ,लवप्रीत सिंह वासी बाग वाली बस्ती व गुरजंट सिंह वासी माहलम के रूप में हुई है। इसी तरह ममदोट थाना की पुलिस टीम गश्त कर रही थी कि उन्हें मुखबिर ने इत्तलाह दी कि और आरोपी ममदोट की दाना मंडी में बैठा ग्राहकों का इंतजार कर रहा है और उनके पास भारी मात्रा में नशीली गोलियां हैं। पुलिस ने दाना मंडी में दबिश देकर आरोपी गुरबच्चन सिंह वासी हजारा सिंह वाला को काबू किया। तलाशी लेने पर 700 के करीब नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।