फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पंजाब में इंडस्ट्रियल ग्रोथ को मिलेगी रफ्तार, लंबित मामले सुलझेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-लुधियाना में उद्योग जगत संग बैठक, कई बड़े फैसले
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने लुधियाना स्थित चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) का दौरा किया। यहां उद्योग प्रतिनिधियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने कई अहम फैसले घोषित किए, जिनसे राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। सीआईसीयू प्रधान उपकार सिंह आहूजा ने पंजाब सरकार का लगातार सहयोग देने और इंडस्ट्री के हित में किए जा रहे सुधारों के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से पेंडिंग पड़े पीएसआईईसी से जुड़े कई मसले अब आसानी से हल हो रहे हैं। इनमें ओटीएस, फ्रैग्मेंटेशन केस, लीज़होल्ड से फ्रीहोल्ड कन्वर्ज़न, स्टाम्प ड्यूटी में तर्कसंगत सुधार, आसान पावर कनेक्शन, तेज मंज़ूरी के लिए फास्ट-ट्रैक पोर्टल, पंजाब राइट टू बिज़नेस एक्ट 2.0 का विस्तारित दायरा जैसे कदम शामिल हैं।
नई फ्रीहोल्ड
पॉलिसी और दो विश्वस्तरीय एग्जिबिशन
सेंटर
मंत्री अरोड़ा ने बताया कि पीएसआईईसी की नई फ्रीहोल्ड पॉलिसी जल्द लागू की जाएगी जिससे औद्योगिक प्लॉट्स के दशकों पुराने मालिकाना हक के झंझट खत्म होंगे। उन्होंने लुधियाना और मोहाली में दो वर्ल्ड-क्लास एग्जिबिशन सेंटर बनाने की भी घोषणा की जो पंजाब को बड़े ट्रेड फेयर और ग्लोबल बिजनेस इवेंट्स का प्रमुख केंद्र बनाएंगे।
विज्ञापन

बड़े

उद्योग घराने कर रहे निवेश
अरोड़ा ने बताया कि निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और वर्धमान स्पेशल स्टील्स, ट्राइडेंट, हैप्पी फोर्जिंग्स, आईओएल लिमिटेड, इंफोसिस, वीरा बेवरेजेज, फोर्टिस सहित कई एमएसएमई राज्य में नए निवेश कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि कोविड काल के दौरान फिक्स्ड बिजली चार्ज में राहत के मुद्दे को भी सरकार हल करेगी।
विज्ञापन

प्रमुख नई घोषणाएं
-ग्रामीण पंजाब में जॉब फेयर, ताकि इंडस्ट्री की मैनपावर कमी दूर हो।
-अन-ऑथराइज्ड यूजर चार्ज के लिए नई पॉलिसी।
-बिजली ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 12 नए 66 केवी सबस्टेशन।
-फोकल पॉइंट में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नया इंडस्ट्रियल पुलिस स्टेशन।
-उद्योग की जरूरतों के अनुसार बिल्डिंग बायलॉज़ में बदलाव।

उद्योग जगत ने उठाए ये मुद्दे
-फोकल पॉइंट में बेहतर और स्ट्रक्चर्ड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट।
-ग्राउंडवॉटर चार्ज को सही करना।
-फुल कनेक्टेड लोड के आधार पर जारी अन-ऑथराइज्ड यूजर चार्ज नोटिस की समीक्षा।
-लंबित एसजीएसटी रिइंबर्समेंट और ईडी छूट का जल्द निपटारा।
हलवारा एयरपोर्ट पर भी मिले संकेत
बैठक में पावर, उद्योग, प्रदूषण, नगर शासन, सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मंत्री अरोड़ा ने भरोसा दिया कि लंबे समय से रोका हुआ हलवारा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। अंत में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने, नए निवेश बढ़ाने और उद्योगों के लिए एक सक्षम, सुरक्षित और प्रतिस्पर्धी माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें