फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल छात्रा ने जहर निगला, हालत गंभीर

Thu, 11 Feb 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर के मेडिकल कालेज की एक छात्रा ने जहर निगल लिया। संदीप कौर निवासी तुंगबाला को परिजनों ने गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने छात्रा की हालत को गंभीर बताया है। छात्रा मेडिकल कालेज में बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ती है। वह दिसंबर की परीक्षाओं में एक विषय में फेल हो गई थी जिसके बाद वह लगातार सदमे में थी।
विज्ञापन


छात्रा के पिता करनैल सिंह ने बताया कि जिस वक्त उनकी बेटी ने जहर निगला घर में कोई नहीं था। जब वह घर पहुंचे तो देखा संदीप कौर बेहोश पड़ी थी।

गंभीर हालत में उसे गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक छात्रा के लिए चौबीस घंटे काफी महत्वपूर्ण है। उसके बाद ही उसकी हालत के बारे में बताया जा सकता है। मेडिकल अधीक्षक डॉ. राम स्वरूप शर्मा ने मेडिकल छात्रा के लिए विशेष डॉक्टरों की टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें