फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पीएमजीपीसी 12 से 22 अप्रैल तक मनाएगी वैसाखी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) की बैठक लाहौर स्थित ईटीपीबी दफ्तर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीएसजीपीसी के अध्यक्ष भाई सतवंत सिंह ने की। बैठक में वैसाखी पर दुनिया भर से आने वाली संगत को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रबंधों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया भारत से आने वाले श्रद्धालुओं का वाघा सीमा पर स्वागत किया जाएगा। श्रद्धालुओं को विशेष बसों से गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचाया जाएगा। श्रद्धालुओं को टेस्ट रिपोर्ट के साथ-साथ यदि किसी श्रद्धालु ने वैक्सीन लगाई है तो उस बारे में भी जानकारी देनी होगी। वैसाखी पर्व 12 से 22 अप्रैल तक गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब सहित समेत सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में भाई सतवंत सिंह ने भारत सरकार से अपील की कि वह गुरुद्वारा श्री करतापुर साहिब के दर्शन के लिए करतारपुर कॉरिडोर को खोल दे। बैठक में साका श्री ननकाना साहिब के शहीदों की याद में आयोजित शताब्दी समारोह में पाकिस्तान आने वाले जत्थे पर रोक लगाने की निंदा भी की गई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब- करतारपुर साहिब के बीच सड़क निर्माण जरूरी : अबासी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अबासी ने गुरुद्वारा श्री करतापुर साहिब में माथा टेका। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के सांसद रमेश सिंह अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। अबासी ने कहा कि सिख धर्म की जड़ें पाकिस्तान से जुड़ी हुई हैं। श्री गुरु नानक देव जी का जन्म स्थान व अंतिम आरामगाह पाकिस्तान में ही है। श्री गुरु राम दास जी का प्रकाश स्थान व श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी स्थान पाकिस्तान में है। गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब व गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने के लिए सड़क का निर्माण इमरान खान की हुकूमत को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें