फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 व 13 मई को सामूहिक छुट्टी पर जाएंगे पटवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से चली आ रहीं लंबित मांगों के समर्थन में जिले के पटवारी 12 और 13 मई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब की हिदायतों के बाद अमृतसर में जिला प्रधान कुलवंत सिंह डेहरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में सभी तहसील प्रधान व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

बैठक के बाद जिला प्रधान कुलवंत सिंह डेहरीवाल और महासचिव हरपाल सिंह समरा ने बताया कि पंजाब सरकार पहले से मानी हुईं मांगों को भी लागू नहीं कर रही है। इसे लेकर पटवारियों में भारी रोष है। सीनियर स्केल खत्म किए जाने के चलते एक ही समय में भरती हुए पटवारियों के वेतनमान के अंतर को खत्म किए जाने के साथ ही विभाग में पटवारियों की भरती और पटवारियों को टेक्निकल ग्रेड दिए जाने की हमारी मांग मुख्य है। डाटा इंर्र्टी का काम पटवारियों को सौंपे जाने और एक जनवरी 2004 के बाद भरती हुए पटवारियों को पेंशन दिए जाने की मांग भी इसमें शामिल है। इसके अलावा सात पटवार सर्किलों के पीछे एक कानूनगो की रचना और पटवारियों के लिए फर्नीचर, बिजली, पानी, सफाई, चौकीदार आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें