फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर एयरपोर्ट पर 'पैसेंजर वॉइस' पहल शुरू: चेक-इन से पार्किंग तक, अब हर सुविधा पर दे सकेंगे फीडबैक

Wed, 30 Sep 2026 10:23 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

यात्रियों से चेक-इन, सिक्योरिटी चेक, बोर्डिंग, बैगेज, टर्मिनल की साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, इंफॉर्मेशन डेस्क, पार्किंग, हेल्प डेस्क और अन्य यात्री सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट पर पैसेंजर वॉइस पहल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में यात्रियों की शिकायतों और सुझावों को सीधे सुनने के लिए पैसेंजर वॉइस-फीडबैक एंड ग्रीवेंस रिड्रेसल इनिशिएटिव शुरू किया गया है। इसके तहत यात्रियों से एयरपोर्ट पर उपलब्ध सुविधाओं और यात्रा के दौरान सामने आने वाली परेशानियों को लेकर सीधे फीडबैक और सजेशन लिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस पहल के तहत एयरपोर्ट के विभिन्न पैसेंजर सर्विस प्वाइंट्स की व्यापक समीक्षा की जाएगी। यात्रियों से चेक-इन, सिक्योरिटी चेक, बोर्डिंग, बैगेज, टर्मिनल की साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, इंफॉर्मेशन डेस्क, पार्किंग, हेल्प डेस्क और अन्य यात्री सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया जाएगा।

यात्रियों की ओर से मिलने वाले फीडबैक और सजेशन को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही प्राप्त शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया की भी समीक्षा होगी। यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर उन सेवाओं की पहचान की जाएगी, जिनमें सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन


पैसेंजर वॉइस पहल का उद्देश्य यात्रियों की आवाज को सीधे एयरपोर्ट की सेवा व्यवस्था से जोड़ना है। इससे यात्रियों की समस्याओं को समझने, शिकायतों के समाधान में तेजी लाने और यात्री सुविधाओं में आवश्यक सुधार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें