फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: अमृतसर में आईएसआई से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल-हेरोइन बरामद

Wed, 30 Sep 2026 10:07 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पूरा नेटवर्क विदेश में बैठे आतंकियों की ओर से चलाया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान की आईएसआई सहित अमेरिका और यूरोप के अन्य देशों में बैठे आतंकियों के संपर्क में थे।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े तीन नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 पिस्तौल, 3.267 किलो हेरोइन और 22 कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में शामिल थे।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर हरमन बीर सिंह गिल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग नेटवर्क से जुड़े आरोपियों को पकड़ा गया।  आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में थाना डी-डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

जांच के दौरान पता चला है कि पूरा नेटवर्क विदेश में बैठे आतंकियों की ओर से चलाया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान की आईएसआई सहित अमेरिका और यूरोप के अन्य देशों में बैठे आतंकियों के संपर्क में थे। त्यौहारों का सीजन शुरू होने के कारण आतंकियों की ओर से लगातार हथियार और नशे की सप्लाई चैन बढ़ाई जा रही है ताकि किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सके। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें