डाक घर के बचत खातों से अपने पैसे निकालने के लिए अब उपभोक्ताओं को लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और न ही समय की बर्बादी होगी क्योंकि अब मुख्य डाक घर में एटीएम की सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इसका उद्घाटन एडीसी (जनरल) बख्तावर सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि डाक घर अब चिट्ठी पर ही सीमित नहीं रहे बल्कि बैंकों से अधिक ब्याज देने के साथ-साथ कई योजनाओं में भी आगे हैं।