फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक रेंजर्स ने बीएसएफ को मिठाई भेंट की

विज्ञापन
पाकिस्तान के आजादी दिवस के मौके पर वाघा सीमा पर भारतीय बीएसएफ अधिकारियों को मिठाई देते पाकिस्ता? - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
पाकिस्तान के आजादी दिवस के मौके पर शनिवार को पाक रेंजर्स ने बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों और अधिकारियों को मिठाई भेंट की। पाकिस्तान के आजादी के जश्न के मौके पर शनिवार सुबह 9.45 बजे भारत-पाक सीमा ज्वाइंट पोस्ट अटारी जीरो लाइन पर पाक रेंजर्स और बीएसएफ के अधिकारियों के बीच कुछ पलों का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

इसके जवाब में बीएसएफ के अधिकारियों ने भी पाक रेंजर्स को आजादी दिवस की मुबारकबाद देते हुए उन्हें मिठाई भेंट की। कमांडेंट जसबीर सिंह ने कहा कि भारत की आजादी के दिवस के मौके पर वे रविवार को पाक रेंजर्स को मिठाई भेंट करेंगे। इससे पहले जीरो लाइन पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के अधिकारियों और जवानों ने एक यादगारी फोटोग्राफ भी खिंचवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें