फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीएफ ने 1210 किलो तरल ऑक्सीजन गुरु नानक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल अमृतसर भिजवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बढ़ते संकट के बीच देश में जहां आक्सीजन की मांग में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। कई अस्पताल इसकी कमी से जूझ रहे हैं। कुछ लोग इसकी कालाबाजारी कर रहे हैं ऐसे में इस मुश्किल घड़ी में रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला ने अपने आक्सीजन प्लांट से 1210 किलोग्राम तरल आक्सीजन गुरु नानक मेडिकल कालेज और अस्पताल, अमृतसर को सप्लाई की है। इसे एक गैस उत्पादन फर्म के माध्यम से मेडिकल आक्सीजन के तौर पर अमृतसर स्थित अस्पताल को भेजा गया है।
विज्ञापन

आरसीएफ के जीएम रवींद्र गुप्ता ने बताया कि यह सप्लाई आरसीएफ की ओर से अपने खर्च पर मानव कल्याण हेतु नि:शुल्क मुहैया करवाई गई है। हालांकि इस तरल आक्सीजन की सप्लाई से आरसीएफ के कोच उत्पादन में कुछ असर तो जरूर पड़ेगा मगर कोरोना मरीजों की इमरजेंसी जरूरत से निपटने के लिए यह सप्लाई काफी मददगार साबित होगी।
आरसीएफ में तीन हजार लीटर का तरल आक्सीजन स्टोरेज टैंक लगा हुआ है जिसका उपयोग अर्गोमिक्स बनाने के लिए स्टेनलेस स्टील के अवयव के निर्माण में किया जाता है। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर कोरोना संकट के बीच आक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए भारतीय रेल ने कई कदम उठाए हैं। रेल ने लिक्विड मेडिकल आक्सीजन और आक्सीजन सिलिंडरों को ले जाने के लिए आक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है। इन खास ट्रेनों की आवाजाही में देरी न हो इसके लिए रेलवे ने ग्रीन कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है, इससे आक्सीजन की सप्लाई तेजी से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें