अजनाला तहसील के गांव चमियारी में सोमवार को गांववालों व गुरुद्वारा विरसा सिंह के प्रयास से दस मरले क्षेत्र में श्री श्री रामदास काठियाबाबा के मंदिर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल से आई संगत ने हिस्सा लिया।
मंदिर के प्रचारक पीएस सोरल ने बताया कि गांव में ढाई सौ वर्ष पूर्व श्री श्री रामदास काठियाबाबा ने जन्म लिया था। बाबाजी ने हिमाचल की स्थित ज्वाला जी और उत्तराखंड के हिमालय पर्वत में पचास वर्ष तक कड़ी तपस्या की थी।
सोरल ने बताया महंत रशबिहारी दास काठियाबाबा की देखरेख में मंदिर की गातिविधियां चलेगी। सोमवार को सारा दिन संगत ने भजन व पाठ किए। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर समेर देव, करुण राठक, पारको चक्रवती, अरुनर सिकंदर, अशोक शर्मा, कर्की चक्रवती, जीवन चौधरी, पीके चौधरी, आईला चौधरी, चयेरमेन दविंद्र सिंह, बलजीत सिंह, बलदेव सिंह मौजूद थे।