फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: अमृतसर में आधा किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 16 Nov 2023 05:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने बुधवार को छेहर्टा थाना क्षेत्र भैणि रोड टी पॉइंट पर एक युवक को काबू कर उससे आधा किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ-2 के एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ भैणि रोड टी पॉइंट पर गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने गांव की तरफ से एक युवक को आते देखा, जो पुलिस को देख मुड़ गया। उन्होंने अपने साथी पुलिस कर्मियों की मदद से उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान झब्बाल के गांव वड्डी व हाल में तरनतारन नूरदी मोहल्ला निवासी हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि एसीपी पश्चिम कमलजीत सिंह की मौजूदगी में आरोपी के पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह ने बताया आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें