फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गिरी पुरानी इमारत, किसी भी तरह के जानी नुकसान से बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अमृतसर में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार बाद दोपहर तक जारी रही। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में पानी भर गया। वहीं श्री हरमंदिर साहिब के पास एक पुरानी इमारत भी गिर गई। इस इमारत गिरने से किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन आसपास के लोगों के दहशत का माहौल पैदा हो गया। राज्य में हो रही भारी बारिश का प्रभाव अमृतसर में चारों और सड़कों व गलियों में भरे पानी से दिखाई दिया। नगर निगम की ओर से इस बार भी शहर के सीवरेज सिस्टम की पूरी साफ सफाई बरसात शुरू होने से पहले न किए जाने के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। यहां तक कि सुबह कई वाहन सड़कों पर बंद हो गए। बच्चे भी सड़कों पर पानी भरा होने के कारण स्कूलों में पढ़ाई के लिए नहीं जा पाए। शहर के पुतलीघर, खालसा कालेज, ग्रीन एवेन्यू, लारेंस रोड, रंजीत एवेन्यू, बटाला रोड, सुलतानविंड रोड, गेट खजाना, भगंतांवाला आदि इलाकों में बारिश का पानी शाम तक भरा रहा। जिससे शहर निवासी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लगातार हुई बारिश के चलते श्री हरमंदिर साहिब के पास पुरानी इमारत गिर गई। इमारत पहले ही नगर निगम की ओर से कंडम घोषित की गई है। गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब के पास बहावर चौक स्थित कई साल पुरानी इमारत बुधवार रात्रि से हो रही भारी बारिश के कारण गिर गई जो काफी समय से खाली पड़ी थी। जिस के चलते तीर्थ यात्रियों के लिए फुटपाथ के अलावा मोटर वाहनों का रास्ता बंद कर दिया गया है। इस भवन को काफी समय बंद कर दिया गया था, जिसके आसपास के क्षेत्र में मजदूर इस भवन के नीचे बैठकर विभिन्न प्रकार का सामान बेचते थे। सुबह भारी बारिश के कारण वे इस स्थान के पास नहीं बैठे थे। जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। जिससे किसी की जान या माल का नुकसान नहीं हुआ है और सिर्फ तीर्थयात्रियों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें