फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव 2022 : 16 जनवरी से होगा रैलियों, नुक्कड़ बैठकों और जनसभाओं का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
विस चुनाव 2022 : 16 से होगा रैलियों, नुक्कड़ बैठकों और जनसभाओं का दौर शुरू
विज्ञापन

बैठक के लिए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डीसी ने जगह की चिन्हित
शहर में 27 और देहात इलाकों में 32 जगहों को किया चिन्हित
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। 15 जनवरी तक रैलियां किए जाने पर चुनाव कमीशन ने रोक लगा रखी है, तो उम्मीदवार और राजनीतिक पार्टियों के लोग घर-घर दौरे कर अपनी जीत के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। वहीं इस रोक के हटते ही 16 जनवरी 2022 से जिला में रैलियों, नुक्कड़ बैठकों तथा जनसभाओं का दौर शुरू हो जाएगा।
इस दौरान जहां उम्मीदवारों और पार्टियों के नेताओं को कोविड के नियमों की पालना करना सुनिश्चित करना होगा, वहीं इनमें लोगों के जमावड़े पर भी काबू रखना होगा। इसे देखते हुए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा ने इनके लिए जगह चिन्हित करके राजनेताओं को सूचित कर दिया है, ताकि वे जब भी रैली, नुक्कड़ बैठक या जनसभा करें तो जिला प्रशासन की तरफ से चिन्हित की गई जगह पर ही करें।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी-कम-एडीसी रुही डग ने बताया कि इसके लिए जिला में 59 लोकेशन की पहचान की गई है। इनमें 27 इलाके शहरी एरिया में जबकि 32 इलाके देहात एरिया में होंगे। उम्मीदवार या राजनेता इनसे बाहर न तो रैली कर सकेंगे और न ही नुक्कड़ बैठक या जनसभा। उन्होंने बताया कि राजासांसी स्थित शहीद मेना सिंह स्टेडियम की क्षमता 1 लाख तक रहेगी।
अमृतसर पश्चिम में सबसे अधिक और नार्थ हलके में सबसे कम स्थल
चुनावों के लिए रैली करने के लिए जिला चुनाव अधिकारी की तरफ से अमृतसर के पश्चिम विधानसभा में सबसे अधिक 8 और अमृतसर नार्थ हलके में सबसे कम 3 लोकेशन चिन्हित की गई है। अजनाला और मजीठा हलके में 7-7, विधानसभा जंडियाला गुरु में 5, अमृतसर केंद्रीय में 7, अमृतसर दक्षिण में 5, ईस्ट हलके में 4, अटारी तथा बाबा बकाला साहिब हलके में 5-5 रैली स्थलों को चिन्हित किया गया है।
रैली या नुक्कड़ बैठक के लिए लेनी होगी इजाजत
चुनावों को लेकर रैली करने या नुक्कड़ बैठक या जनसभा करने के लिए उम्मीदवार को अपने हलके रिटर्निंग अधिकारी से इजाजत लेनी होगी। इसके लिए उम्मीदवार या उनकी पार्टी के प्रतिनिधि को आवेदन देना होगा। अगर रैली ट्रस्ट की जगह पर है, तो ट्रस्ट की इजाजत और अगर किसी प्राइवेट जगह पर है तो जमीन के मालिक की इजाजत संबंधी दस्तावेज आवेदन के साथ लगाने होंगे।
विज्ञापन

मीडिया सर्टिफिकेशन व मानिटरिंग कमेटी गठित
जिला चुनाव अधिकारी गुरप्रीत सिंह खैहरा ने चुनाव कमीशन की हिदायतों के बाद उम्मीदवारों द्वारा चुनावों के दौरान किए जाने वाले खर्च पर नजर रखने के लिए जिलास्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन व मानिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) गठित कर दी है। इस दौरान खैहरा ने एमसीएम केंद्र का दौरा कर वहां किए जा रहे काम की जांच की। इस अवसर पर एसडीएम राजेश शर्मा भी उनके साथ थे। एसडीएम शर्मा ने बताया कि मीडिया, जिसमें समाचार पत्र, रेडियो, टीवी, ई-पेपर तथा सोशल मीडिया शामिल हैं, पर नजर रखी जाएगी। कहीं भी कोई विज्ञापन मिलने पर उसे उम्मीदवार के खर्चे में जोड़ दिया जाएगा। एसडीएम शर्मा ने बताया कि उक्त कमेटी की इजाजत के बिना उम्मीदवार यदि मीडिया में विज्ञापन देता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।
- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें