फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: IIM कैंपस में नंगी तलवार लेकर घुसा निहंग, छात्रों को दी हाथ काटने की धमकी; सुरक्षाकर्मी से मारपीट

Sun, 14 Jul 2024 11:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर आईआईएम कैंपस में निहंग द्वारा दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। निहंग ने कैंपस में छात्रों को कहा कि यहां सिगरेट पी तो वह उनके हाथ काट देगा। 
विज्ञापन
आईआईएम अमृतसर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक निहंग ने आईआईएम अमृतसर के छात्रों और स्टाफ सदस्यों को उनके हाथ काट देने की धमकी दी है। निहंग आईआईएम के कैंपस में शनिवार देर शाम घुस आया और कहा कि कैंपस के छात्र सिगरेट पीते है अगर छात्रों ने यहां सिगरेट पी तो वह उनके हाथ काट देगा। इस को लेकर कैंपस में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


निहंग की ओर से आईआईएम के सुरक्षा कर्मी के साथ भी मारपीट की गई। बाद में जब छात्र अपनी बस में बैठ कर जाने लगे तो निहंग बस में घुस आया और वहां भी उनको धमकियां देने लगा। इस सारे घटनाक्रम की कुछ छात्रों ने वीडियो बना ली और निहंग द्वारा मचाए गए उत्पाद की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।

छात्रों ने इस मामले को लेकर पुलिस और अधिकारियों से अपनी सुरक्षा की मांग की है। उधर संस्था के छात्र कल्याण कंसल्टेंट तारिक मंडल ने कहा कि मामला छात्रों ने अधिकारियों के ध्यान में लाया है। कैंपस में सुरक्षा को बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें