फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाला गया नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर श्री अकाल तख्त साहिब से विशाल नगर कीर्तन सजाया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में सजाए गए इस नगर कीर्तन का शुभारंभ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने अरदास के साथ किया। मुख्य ग्रंथी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुनहरी पालकी में सुशोभित किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में शहर व स्कूलों की कई बैंड टीमों ने भी हाजिरी भरी। जत्थों ने गुरु शबद गायन किया। शहर वासियों ने नगर कीर्तन के रास्तों को फूलों और लड़ियों से सजाया था। संगत ने चाय-पानी के लंगर भी लगाए हुए थे। जिन रास्तों से नगर कीर्तन निकला संगत ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। एसजीपीसी के कई पदाधिकारी व अधिकारी भी नगर कीर्तन में शामिल हुए। संगत ने सतनाम वाहेगुरु का जाप कर नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने प्रकाश पर्व की समूह संगत को बधाई दी।
सीकेडी ने सिख परंपराओं के अनुसार निकाला नगर कीर्तन
सिखों के सबसे प्राचीन शिक्षा संस्थान चीफ खालसा दीवान ने भी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख परंपराओं व मर्यादाओं के साथ नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन रवाना करने से पहले सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह विशेष रूप में पहुंचे थे। उन्होंने संगत को गुरुपर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें