फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर केंद्रीय जेल में दो कैदी भिड़े, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। केंद्रीय जेल में दो कैदियों के बीच हुए झगड़े में एक जख्मी हो गया है। घायल कैदी कर्ण भागी निवासी गली नंबर सात करतार नगर छेहरटा को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना इस्लामाबाद पुलिस ने कर्ण के बयान पर हमला करने वाले कैदी सुखविंदर सिंह निवासी बेगोवाल जिला कपूरथला के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। दोनों कैदी मंगलवार की सुबह काम के दौरान एकत्र हुए थे। वहां पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। सुखविंदर व कर्ण ने एक दूसरे पर लात-घूसों से हमला कर दिया। नीचे गिर जाने से कर्ण के सिर पर चोट लग गई। जेल प्रशासन ने कर्ण को अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें