फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सूदखोर से परेशान हो निगला जहर, मौत, तीन पर केस दर्ज

Mon, 23 Jan 2023 04:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने लगाए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। तरनतारन रोड स्थित ईश्वर नगर में किराए के घर में रह रहे राकेश चौहान ने सूदखोरों से दुखी हो मंगलवार की दोपहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी ने सूदखोरों पर 20 फीसदी जबरी ब्याज वसूली के आरोप लगाते हुए राकेश को आत्महत्या को उकसाने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल सुल्तानविंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि मकान मालिक कृष्ण सिंह, माधव और लक्की के खिलाफ केस दर्ज कर राकेश का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

तरनतारन रोड स्थित ईश्वर नगर निवासी सोनिया ने बताया कि वह अपने पति राकेश चौहान और पांच साल के बेटे के साथ करीब दो साल से कृष्ण सिंह के घर किराए पर रह रही थी। परिवार में आर्थिक तंगी आने पर मकान मालिक ने अपने साथी माधव और लक्की के साथ मिलकर उसके पति को 20 फीसदी ब्याज पर 5 लाख रुपये उधार दिए। उसने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति को मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया।
सोनिया ने आरोप लगाया कि उक्त सूदखोर उसके पति राकेश को धमकाते। आरोपी कहते कि वह लोग उसका घर से बाहर निकलना बंद कर देंगे और समाज में भी जलील करेंगे। इसके चलते उसका पति काफी परेशान था और उन्होंने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।
विज्ञापन

वहीं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि राकेश चौहान के कब्जे से मिले सुसाइड नोट के आधार पर कृष्ण सिंह, माधव और लक्की के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में शामिल एक महिला की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।
- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें