फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अमृतपाल की पैरोल पर सुनवाई कल: आज जज छुट्टी पर, दादी की अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिए दी है अर्जी

Wed, 11 Nov 2026 10:53 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जिस न्यायाधीश के समक्ष मुकदमे की सुनवाई चल रही है, वही इस पैरोल याचिका पर सुनवाई कर सकते हैं। किसी अन्य न्यायाधीश के समक्ष इसे नहीं रखा जा सकता। इसी कारण अब याचिका पर सुनवाई 12 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
सांसद अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर के निधन के बाद उनकी अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग की गई है। इस संबंध में अमृतपाल सिंह के साथ उनके चाचा हरजीत सिंह और उनके भाई सुखमनजीत सिंह की पैरोल के लिए भी अदालत में याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन




अकाली दल वारिस पंजाब दे की कानूनी समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पैरोल संबंधी आवेदन अदालत की शाखा में दाखिल कर दिया गया था, लेकिन संबंधित न्यायाधीश उपरिंदर सिंह के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जिस न्यायाधीश के समक्ष मुकदमे की सुनवाई चल रही है, वही इस पैरोल याचिका पर सुनवाई कर सकते हैं। किसी अन्य न्यायाधीश के समक्ष इसे नहीं रखा जा सकता। इसी कारण अब याचिका पर सुनवाई 12 नवंबर को होगी। कानूनी टीम ने उम्मीद जताई कि निर्धारित तारीख को अदालत में पैरोल आवेदन पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें