फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में हेरोइन बरामद: बॉडर्र पार से आई थी खेप, ड्रोन में पाकिस्तान से गिराया था नशीला पदार्थ

Sun, 22 Nov 2026 11:11 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतसर में हेरोइन की खेप बरामद हुई है। बॉर्डर पार से ड्रोन से ये खेप गिराई गई थी। पुलिस को 10 पैकेट बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
अमृतसर में पांच किलो से अधिक हेरोइन बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने अलग-अलग मामलों में 5 किलो 620 ग्राम हेरोइन और 450 ग्राम अफीम बरामद की है। दोनों मामलों में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थों की खेप भेजने वाले तस्करों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज 
पहले मामले में बीएसएफ की 100वीं बटालियन की डी कंपनी के कंपनी कमांडर सुनील कपासे ने पुलिस को सूचना दी कि पुलमोरां बीओपी क्षेत्र में एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ है।  पैकेट का वजन 5 किलो 620 ग्राम था। पुलिस ने इसे खोलकर जांच की तो इसमें 10 छोटे पैकेट मिले। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर हेरोइन होने की पुष्टि हुई। पैकेजिंग सामग्री अलग करने के बाद हेरोइन का वजन 5 किलो 32 ग्राम दर्ज किया गया। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सीमा पार से आई थी खेप 
दूसरे मामले में बीएसएफ की 181 वीं बटालियन की एफ कंपनी के कार्यवाहक कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार मीणा ने पुलिस को पत्र देकर बताया कि बीओपी राजाताल क्षेत्र से एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ है। जांच करने पर उसमें 450 ग्राम अफीम मिली। इसके साथ 67 ग्राम पैकेजिंग सामग्री भी बरामद हुई। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। दोनों ही खेप पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए सीमा के इस पार गिराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें