फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल एप में सुनें श्री हरमंदिर साहिब का कीर्तन

Tue, 23 Feb 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फैसला लिया कि श्री हरमंदिर साहिब के कीर्तन को सुनने के लिए एक मोबाइल एप शुरू की जाएगी। यह जानकारी शिरोमणि कमेटी के संयुक्त सचिव दलजीत सिंह बेदी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले हुई कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया था। इस एप में देश के अन्य प्रसिद्ध गुरुद्वारे में चल रहे कीर्तन का श्रद्धालु सीधा प्रसारण देख और सुन सकेंगे।

इसके अलावा एप में नानकशाही कैलेंडर, तिथियों और त्योहारों का विवरण भी दिया जाएगा। एप में पंजाबी भाषा के अलावा हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पैनिश भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें