फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन से लापता संदीप तिहाड़ जेल में, पत्नी बोली- नहीं हैं, वकील करने के लिए पैसे, सीएम करें मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। गणतंत्र दिवस के दिन किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली के लाल किले पर उत्पात मचाने वाले लोगों की सूची में गांव शेरों निवासी 32 वर्षीय संदीप सिंह भी शामिल है। उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने थाना अलीपुर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विधानसभा हलका पट्टी के गांव शेरों निवासी स्वर्ण सिंह के बेटे संदीप के पास जमीन नहीं है। फिर भी वह 20 जनवरी को गांव से रवाना हुए किसानों के जत्थे के साथ दिल्ली चला गया था। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर उत्पात होने के बाद संदीप घर नहीं पहुंचा। चाचा राजपाल सिंह जब उसका पता लेने दिल्ली गए तो जानकारी मिली कि संदीप सिंह के खिलाफ थाना अलीपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है और वह तिहाड़ जेल में बंद है। संदीप की पत्नी मनप्रीत कौर ने बताया कि उनके पास जमीन नहीं है। पति किराना की दुकान करता है। उनके 12 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है। मनप्रीत ने बताया कि उनके आर्थिक हालात ऐसे हैं कि दिल्ली में वकील करने के लिए पैसे भी नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पति की रिहाई के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें