फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में एजीए गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पहले मैच में जालंधर ने लुधियाना को 36 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। इंटरनेशनल गांधी क्रिकेट मैदान में अमृतसर गेम्स एसोसिएशन (एजीए) की ओर से एजीए गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट(अंडर-19) का आगाज शनिवार को हुआ। पहला मैच जालंधर बनाम लुधियाना की टीमों और दूसरा मैच अमनदीप क्रिकेट अकादमी के मैदान में मोहाली व दोआबा हीरोज के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन एजीए के प्रेसिडेंट कम डिप्टी कमिश्नर (डीसी) गुरप्रीत सिंह खेहरा ने किया।
विज्ञापन

गांधी मैदान में खेले गए मैच में जालंधर की टीम ने चालीस ओवर में 231 रन बनाए। लुधियाना की टीम 193 रन ही बना पाई। इसके साथ ही जालंधर की टीम 36 रन से मैच जीत गई। जालंधर के खिलाड़ी जतिन सहोता को मैन ऑफ दा मैच दिया गया। उन्होंने आठ ओवरों में पांच विकेट झटककर 31 रन दिए और बल्लेबाजी करते हुए 36 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
अमनदीप क्रिकेट अकादमी में मोहाली व दोआबा हीरोज की टीम के बीच मध्य डे नाइट मैच खेला गया। पहली पारी में दोआबा हीरोज की टीम 35 ओवरों में 174 रन बनाकर आल आउट हो गई। जबकि मोहाली की टीम खेल रही है, जिसका परिणाम देर रात आएगा। एजीए के वाइस प्रेसिडेंट व सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी ने बताया कि टूर्नामेंट में लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, मोहाली, दोआबा हीरोज, माझा हीरोज, मालवा हीरो पटियाला सहित कुल आठ जिला स्तरीय टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 13 और फाइनल 14 फरवरी को गांधी मैदान में आयोजित होगा। पुरुष टीमों के बाद एजीए महिला टीमों के भी क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करवाएगी। जिला स्तरीय टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय टीम में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (एडीसी) डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डिप्टी मेयर यूनुस कुमार, जिला परिषद के चेयरमैन दिलशेर सिंह सरकारिया, डॉ. अवतार सिंह, बलजीत कौर जोहल, शरद सेखड़ी, तिलक राज भाटिया और अमन रंदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें