फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पंजाब में और गिरा पारा, 7 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्य में अगले चार दिनों में 2 से 3 डिग्री गिरेगा रात का पारा
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के तापमान में गिरावट रविवार को भी जारी रही। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का अधिकतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि पंजाब का न्यूनतम पारा फिलहाल सामान्य के पास बना है लेकिन लुधियाना, पटियाला और बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक इस दौरान पंजाब में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा भी पड़ेगा। हालांकि आने वाले छह दिनों के दौरान पंजाब में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। आज सबसे अधिक 28.1 डिग्री का अधिकतम पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। सात डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। रविवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा पड़़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री (सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे), लुधियाना का 24.2 डिग्री (सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे), पटियाला का 25.7 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), पठानकोट का 23.9 डिग्री, फिरोजपुर का 24.4 डिग्री, गुरदासपुर का 24.7 डिग्री और रूपनगर का 24.3 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.7 डिग्री, लुधियाना का न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री (सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे), पटियाला का 8.9 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे ), पठानकोट का 8.4 डिग्री, बठिंडा का 7.4 डिग्री (सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे), गुरदासपुर का 8.0 डिग्री और होशियारपुर का 8.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें