फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire In Hotel: अमृतसर में होटल पन्नू इंटरनेशनल में लगी भीषण आग, तीन कर्मचारियों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया

Sun, 26 Jun 2022 08:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर

सार

अमृतसर में शनिवार देर रात होटल पन्नू इंटरनेशनल में भीषण आग लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान होटल में फंसे तीन कर्मचारियों का रेस्क्यू ऑपरेशन भी टीम ने किया। 
विज्ञापन
होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के पाश इलाका कोर्ट रोर्ड स्थित पन्नू होटल इंटरनेशनल में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान होटल में फंसे तीन कर्मचारियों को रेस्क्यू कर बचाया। अमृतसर के जिला प्रशासन कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित होटल पन्नू इंटरनेशनल में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। बताया जा रहा है आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। देखते ही देखत आधे से अधिक होटल के हिस्सा को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

होटल के प्रबंधक अजय महाजन ने बताया कि रात्रि को करीब दो घंटे तक बिजली बंद हो गई। जैसे ही करीब साढे़ 11 बजे बिजली आई तो होटल के पास ही स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर पर चिंगारियां निकले लगीं। वहां से ही किसी चिंगारी के कारण होटल के आसपास के सूखी घास को आग लगा दी। धीरे-धीरे सुलगती हुई आग ने होटल की इमारत को पकड़ किया। तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां पहुंच गईं और करीब डेढ़ घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि होटल के तीन कर्मचारियों को भी फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की ओर सुरक्षित आग लगे होटल से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि होटल का आधा हिस्सा बुरी तरह आग की भेंट चढ़ गया है। नुकसान कितना हुआ इस का विशेषज्ञों  की ओर से सर्वे करवाया जाएगा।

अमृतसर फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार रात्रि करीब 11:30 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया। कर्मचारियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। जब पता चला कि तीन कर्मचारी भी अंदर है तो दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर होटल के तीन कर्मचारियों को बाहर निकाला। 

उल्लेखनीय है कि होटल शहर के पाश इलाका रानी का बाग में है। होटल के कुछ ही गज की दूरी पर ही एक पेट्रोल पंप भी है। अधिकारियों ने किसी तरह आग को इलाके में फैलने से रोका, होटल की पिछली तरफ स्थित पॉश कॉलोनी रानी का बाग में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी हैं, यहां काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। फायर ब्रिगेड अधिकारी का कहना है कि पहली नजर व प्राथमिक जांच से लगा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से हो सकती है। फिर भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें