चाटीविंड थाना के गांव वरपाल की विवाहिता सिमरन कौर ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिमरनकौर के पिता गांव गुरुवाली निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी बेटी की शादी गुरजिंदर सिंह के साथ हुई थी।
वह अपने पिता मेजर सिंह वा अपनी मां के साथ उसे तंग करता था। दो दिन पहले फोन आया कि सिमरन को कुछ हो गया है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।