फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने पर कई दुकानें सील

Fri, 09 Oct 2026 05:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। नगर काउंसिल ने प्रॉपर्टी कर जमा न करने वाले संपत्ति मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की है। काउंसिल ने करीब 22 लाख रुपये प्रॉपर्टी कर बकाया होने पर कई दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी रणधीर सिंह वड़ैच के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। रणधीर सिंह वड़ैच ने बताया कि संपत्ति मालिकों को कई नोटिस भेजे गए थे। उनसे कर जमा करवाने की अपील भी की गई थी। शहर में लाउडस्पीकरों से भी लोगों को जागरूक किया गया। बार-बार अवसर देने के बावजूद कर जमा न होने पर नगर काउंसिल को यह कदम उठाना पड़ा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस, फायर ब्रिगेड और सड़क सुरक्षा विभाग की टीमें भी मौजूद थीं। अधिकारियों ने संपत्ति मालिकों से जल्द बकाया कर जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें