फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अनाज घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपे’

Mon, 25 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गुरदासपुर
विज्ञापन
धारीवाल अनाज मंडी में गेहूं की फसल का जायजा लेते राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में हुए 12 हजार करोड़ रुपये की अनाज घोटाले की जांच सीबीआई के हवाले की जाए।  
विज्ञापन


यह मांग राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने उठाई। बाजवा अनाज मंडी धारीवाल में किसानों की मुश्किलें सुनने पहुंचे थे। किसानों की समस्याएं जानने के बाद मार्केट कमेटी के कार्यालय में में उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा बड़े घोटाले से अनाज के गोदाम बिल्कुल खाली हो गए है। इसका फिजीकल वैरीफिकेशन होना चाहिए। उन्होंने कहा वह इस घोटाले से पर्दा उठाने के लिए राज्य सभा मे आवाज उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए केंद्र की मोदी सरकार घोटाला का खुलासा करने से बच रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण खजाना खाली हो चुका है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। बाजवा ने कहा कि भाजपा अगर एफसीआई तोड़ने में सफल होती है तो इसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। इससे किसानों की आर्थिक परेशानियां और बढ़ जाएंगे। इस मौके पर बरिंदर सिंह, राधे कृष्ण, एडवोकेट बलजीत पाल सिंह, पलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह लाडी, एडवोकेट राकेश शर्मा, सरदारी लाल, बलविंदर टांक, पूर्व चेयरमैन जैमस मसीह, दिलबाग सिंह काहलों, चेयरमैन विजय कुमार, हरप्रताप सिंह, जगबीर सिंह, मनिंदर सिंह, लाली, जसमिंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें