फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में बड़ा हादसा टला: गैस सिलेंडर से भरे ऑटो की फॉर्च्यूनर से भिड़ंत, गलत साइड से आकर मारी टक्कर

Thu, 02 Oct 2025 05:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

ऑटो में रखा घरेलू गैस सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित रहा और उनमें किसी भी तरह का रिसाव या धमाका नहीं हुआ। नहीं तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था और आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान की आशंका थी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में वीरवार सुबह जीटी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गैस सिलेंडर से भरा एक ऑटो गलत साइड से आते हुए तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा टकराया। घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन


हालांकि राहत की बात यह रही कि ऑटो में रखा घरेलू गैस सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित रहा और उनमें किसी भी तरह का रिसाव या धमाका नहीं हुआ। नहीं तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था और आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान की आशंका थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के चालक सुरक्षित बाहर आ गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ऑटो चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार ऑटो चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और गलत साइड से आने के कारण यह टक्कर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि यातायात नियमों की अनदेखी न करें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें