पीपीसीसी उपाध्यक्ष हंस राज हंस का स्वागत करते फगवाड़ा वासी साथ है हरजीत सिंह परमार,जोगिंदर सिंह मान व सतीश सल्हौत्रा व अन्य
- फोटो : amarujala
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गायक हंसराज हंस ने कहा कि धर्म, जात पात आधारित राजनीति से देश का बहुत नुकसान हो चुका है। पार्टियां इन सबको छोड़ कर देश हित में सोच कर आगे बढ़ें।
हंस ने लोगों से अपील की कि लस्ट फार मनी और लस्ट फार पावर वाले नेता चाहे किसी भी पार्टी के हो, उनको वोट न दें। हंस फगवाड़ा में सपरा प्रापर्टी के कार्यालय में आए थे।
इस दौरान प्रापर्टी डीलर एसोसिएशन की ओर से चेयरमैन दविंदर सपरा, अध्यक्ष सतीश सल्होत्रा, पीपीसीसी महासचिव हरजीत सिंह परमार और जिला अध्यक्ष जोगिंदर सिंह मान ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान चुनाव लड़ने के सवाल पर हंस ने साफ किया कि वे चुनाव लड़ने की इच्छा से कांग्रेस में नहीं आए हैं। कोई भी कहे, वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस मौके पर नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबोत्रा, पवन सेठी, धर्मवीर सेठी, सगली राम सल्होत्रा, विशाल नन्हा ढढवाल, बलराज बाउ, पूर्व पार्षद सुशील मैनी, हिमांशू सपरा, एचएस राजा, मनीष चौधरी, कुंदन लाल सल्होत्रा और सुरिंदर शिंदी शामिल थे।