फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में टीम पीके के सामने जिला प्रधान पर भड़के कांग्रेसी

Tue, 24 May 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में कांग्रेसी नेता अनिल विज का विरोध करते नेता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की टीम ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान टीम पीके ने कांग्रेसियों के साथ बैठक कर उनकी राय जानी। बैठक में नहीं बुलाए जाने पर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला प्रधान अनिल विज पर भड़क गए और टीम के सामने अपनी भड़ास निकालते हुए जिला प्रधान को भाजपा का हितैषी बताते हुए उन्हें पार्टी से हटाने की मांग की। 
विज्ञापन


कांग्रेस चुनावी सलाहकार प्रकाश किशोर की टीम की पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए पठानकोट पहुंची। इस पर जिला प्रधान विज ने कुछ समर्थकों को बुलाकर बैठक शुरू करा दी। इस बात जानकारी मिलने पर बैठक में नहीं बुलाने के बाद भी गोपाल महाजन, पन्ना लाल भाटिया, जुगल किशोर, अशोक मुन्ना, अनिल दारा, रमेश टोला, रिटू कोहली, अमित मिठू, श्याम चडडा, अतुल नैयर, गौरव वडैहरा, पुनीत सैनी पिंटा, योगेश ठाकुर, कार्तिक वडैहरा, रोहित कोहली वहां पहुंच गए।

इस पर अनिल विज ने उन्हें बैठक में शामिल करने से मना कर दिया गया। इस पर पर उक्त नेता भड़क उठे और उन्होंने अनिल विज को टीम के सामने आडे़ हाथों लिया। उक्त नेताओं ने कहा कि टीम का काम जिले में हो रही कांग्रेसी गतिविधियों का जायजा लेना है।
विज्ञापन


इसलिए इस बैठक में हर कांग्रेसी को आने का अधिकार है। इस पर इन कांग्रेसी नेताओं की बात सुनी गई। इन नेताओं ने कहा कि अनिल विज को जितनी जल्द पद से हटाया जाएगा, जिले में कांग्रेस उतनी ही मजबूत होगी।  जब भी विशेष बैठक होती है तो अनिल विज अपने चहेतों को लेकर बैठक कर लेते हैं।

विज के कारण कांग्रेस जिले में अपना जनाधार खोती जा रही है। पार्टी हित में अनिल विज को हटाया जाना अति जरूरी है। ऐसा होने से कांग्रेस तीनों विधानसभा सीटों पर जीत प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि विज भाजपा से मिलकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहते हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें