फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर में मैरिज पैलेसों में नहीं चला सकेंगे लेजर शो, डीसी ने चेताया, कार्रवाई के लिए तैयार रहें

Wed, 17 Jul 2024 10:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में मैरिज पैलेसों में लेजर शो चलाने पर पाबंदी लगा दी गई है। लेजर शो में रोक के आदेश डीसी ने दिए हैं। आदेशों न मानने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
कमेटी के साथ बैठक करते अमृतसर के डीसी घनश्याम थोरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मैरिज पैलेसों में विवाह शादियों के दौरान लेजर शो का खासा चलन है। लेकिन, अब यह चलन नहीं चलेगा। पंजाब के अमृतसर में डीसी ने मैरिज पैलेसों में लेजर शो चलाने पर पाबंदी लगा दी है। वहीं उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर आदेशों का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि यह आदेश पूरे जिले में लागू नहीं होंगे। यह केवल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के एरिया में बने मैरिज पैलेसों पर सख्ती से लागू होंगे।

विज्ञापन

 
डीसी घनश्याम थोरी ने श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास बहीखाता लेजर चलाने वाले मैरिज पैलेसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीसी ने बुधवार को एयरपोर्ट अथारिटी के साथ बैठक की। इस दौरान एयरपोर्ट अधिकारियों ने यह मुद्दा उठाया कि पिछले कुछ दिनों से एयरपोर्ट के पास मैरिज पैलेस में चल रहे लेजर शो से रात के समय फ्लाइट की लैंडिंग और बोर्डिंग में पायलटों को काफी परेशानी होती है और इससे खतरा पैदा रहा है। इसके तहत डीसी ने निर्देश दिया कि भविष्य में जो भी मैरिज पैलेस इस तरह का अपराध करेगा, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विमान की उड़ान और लैंडिंग को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि किसी भी अतिरिक्त रोशनी का असर पायलट पर न पड़े और अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी है। एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से की गई मांग में एयरपोर्ट के आसपास से पक्षियों के आगमन को कम करने के लिए साफ-सफाई भी बढ़ाई जाए। इस पर डीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के आगमन के साथ अमृतसर हवाई अड्डा उत्तर भारत के लिए एक प्रमुख कनेक्टिविटी बन रहा है और इसकी प्रगति में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें