फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में अमृतसर के गोल्डन गेट पर पकड़े 2.30 लाख

Sun, 07 Apr 2024 11:23 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। इस कड़ी में पंजाब पुलिस चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो गाड़ियों से कैश बरामद किया है, जिसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अमृतसर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो लाख तीस हजार रुपए पकड़े हैं। पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ये बरामदगी की है। पुलिस ने रुपये जब्त करने के बाद आयकर विभाग को जानकारी दे दी।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए एडीसीपी सिटी वन डॉक्टर दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि गोल्डन गेट पर चेकिंग दौरान मूलेचैक निवासी परमजीत सिंह की पोलो कार से एक लाख तीस हजार रुपए बरामद किए। दूसरे मामले में पुलिस ने न्यू गोल्डन एवेन्यू निवासी रंजीत सिंह की चेकिंग दौरान उसकी थार कार से एक लाख रुपए बरामद किए।
विज्ञापन


एडीसीपी डॉक्टर आहलूवालिया ने बताया दोनों मामलों में उक्त दो लाख तीस हजार रुपए जब्त कर इसकी जानकारी आयकर विभाग को भेज दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें