फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: देवीदासपुरा में अमृतसर-दिल्ली ट्रैक से हटे किसान, प्रशासन ने मांगी मांगें, तीन तक धरना स्थगित

Wed, 25 Sep 2024 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब में एक बार फिर से रेल ट्रैक बाधित हो सकता है, जिसका असर कई ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ेगा। मंगलवार को मांगों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में डीसी अमृतसर कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया था। प्रशासन को बुधवार तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
सरवन सिंह पंधेर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान मजदूर संघर्ष समिति की ओर से गांव देवीदास पुरा में रेल ट्रैक जाम करने का आंदोलन किसानों ने 3 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया है। मांगों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पुंडीर ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में जिला प्रशासन ने किसानों की कुछ मांगें स्वीकार की है, जिसको लेकर किसानों ने रेल ट्रैक पर धरना स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन


किसान नेता सरवन सिंह पुंडीर ने बताया कि उन्होंने रेल रोको आंदोलन 3 अक्तूबर तक स्थगित किया है। अगर 3 अक्तूबर तक जिला प्रशासन के अधिकारी वादे के अनुसार मांगें पूरी नहीं करते तो दोबारा किसान रेल ट्रैक पर आकर धरना शुरू कर देंगे और रेल यातायात ठप कर देंगे। 

इससे पहले सुबह कमेटी के कार्यकर्ता देवीदास पुरा गांव में पहुंचने शुरू हो गए हैं दूसरी और जिला प्रशासन ने भी किसानों के साथ बैठक करने का एलान किया है। किसान अब प्रशासन के अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। अगर प्रशासन किसानों की मांगें नहीं मानता तो किसानों की ओर से रेल ट्रैक जाम कर दिया जाएगा। अभी रेलवे फाटक के पास किसानों ने अपने टेंट व अन्य सामग्री रख दी है।
विज्ञापन


किसानों की मुख्य मांगें

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि किसान आंदोलन के शहीदों के परिवारों को नौकरी और मुआवजा, दिल्ली आंदोलन से लौटते समय बस दुर्घटना में घायल हुए किसान मजदूरों को मुआवजा, पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज मामले रद्द करवाना, भारत माला प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याएं, डीएपी की कमी जैसे मुद्दों, संघर्ष के दौरान किसानों पर दर्ज मामले रद्द करवाने आदि 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें