फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खासा आर्मी कैंप धमाका: दो संदिग्ध हिरासत में, घटना से पहले कैंप के बाहर घूमते दिखे थे दोनों युवक

Fri, 08 May 2026 09:16 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जालंधर बम विस्फोट और अमृतसर के खासा आर्मी कैंप के बाहर हुए धमाकों के मामले में पंजाब पुलिस, केंद्रीय एजेंसियां और फोरेंसिक टीमें लगातार सुराग जुटाने में लगी हैं। जांच एजेंसियों ने अब तक 720 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल ली है।
विज्ञापन
अमृतसर ब्लास्ट - फोटो : ANI/File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाक सीमा के पास स्थित खासा आर्मी कैंप के बाहर मंगलवार देर रात हुए आईईडी धमाके मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि वीरवार शाम तक दोनों से औपचारिक पूछताछ नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वीवीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस पूरे दिन व्यस्त रही। बताया जा रहा है कि संदिग्धों के परिजनों ने जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें शुक्रवार सुबह दोबारा पेश कराने का भरोसा दिया है।

जांच में सामने आया है कि दोनों युवक धमाके से कुछ देर पहले रात करीब साढ़े दस बजे से 10:45 बजे तक खासा आर्मी कैंप के आसपास घूम रहे थे। इसके करीब 15 मिनट बाद रात 11 बजे धमाका हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस दोनों संदिग्धों से जुड़े अन्य सुराग जुटाने में लगी है। पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों की मदद से आरोपियों की पहचान और गतिविधियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जालंधर-अमृतसर ब्लास्ट मामले में 720 सीसीटीवी खंगाले

जालंधर बम विस्फोट और अमृतसर के खासा आर्मी कैंप के बाहर हुए धमाकों के मामले में पंजाब पुलिस, केंद्रीय एजेंसियां और फोरेंसिक टीमें लगातार सुराग जुटाने में लगी हैं। जांच एजेंसियों ने अब तक 720 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल ली है जबकि 120 लोगों को पूछताछ और जांच के दायरे में शामिल किया गया है।

जालंधर विस्फोट मामले में पुलिस की जांच फगवाड़ा तक पहुंच चुकी है। शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, मुख्य चौकों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। पुलिस ने मोबाइल टॉवर डंप उठाकर संदिग्ध नंबरों की भी जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है। जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपियों ने वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी। सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है जबकि 120 लोगों को पूछताछ और जांच के दायरे में शामिल किया गया है। पुलिस की जांच फगवाड़ा तक जा पहुंची है।

वहीं अमृतसर के खासा स्थित बीएसएफ कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। घटनास्थल के आसपास लगे 120 से ज्यादा कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं। धमाके से पहले एक युवक इलाके में घूमता दिखाई दिया है जिसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। कुछ बिना नंबर वाली बाइक भी कैमरों में नजर आई हैं। आशंका जताई जा रही है कि वारदात में इनका इस्तेमाल हुआ हो।

फोरेंसिक टीमों ने मौके से विस्फोटक सामग्री के अवशेष जुटाए हैं। शुरुआती जांच में कम तीव्रता वाले विस्फोटक के इस्तेमाल की संभावना जताई गई है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके का मकसद केवल दहशत फैलाना था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।

एसएसपी देहाती (अमृतसर) सुहेल मीर ने बताया कि सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील ठिकानों, सेना और बीएसएफ कैंपों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रात में लगातार चेकिंग अभियान और गश्त की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जांच कई अहम सुरागों तक पहुंच चुकी है और जल्द बड़े खुलासे हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें