फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिल, चिराग और करनदीप बने बेस्ट जूडोका

Tue, 20 Dec 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गुरदासपुर में विजेता खिलाड़ियों के साथ अमरजीत शास्त्री और अन्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
25वीं जिला गुरदासपुर जूडो चैंपियनशिप में करनदीप सिंह सीनियर, चिराग शर्मा सबजूनियर वर्ग, निखिल कुमार को जूनियर वर्ग में बेस्ट जूडोका घोषित किया गया। इस चैंपियनशिप के समापन समारोह के मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले 15 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ओलंपियन अवतार सिंह, जसलीन सिंह सैनी, कर्नजीत सिंह मान, सरबजीत सिंह, जोबनदीप सिंह को भी सम्मानित किया गया। 

शहीद भगत सिंह जेएफआई जूडो ट्रेनिंग सेंटर गुरदासपुर में आयोजित की गई इस चैंपियनशिप में 25वीं जिला गुरदासपुर जूडो चैंपियनशिप के समापन समारोह पर स्वामी स्वतंत्रता नंद कालेज दीनानगर के खेल विभाग के मुखी प्रो. मुखविंदर सिंह ने कहा कि खेल अनुशासन का पुंज है। गुरदासपुर के जूडो खिलाड़ियो ने विश्व स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया हैं। 
विज्ञापन


 इस टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग के 73 किलो भार वर्ग से अधिक में परमजीत सिंह ने पहला, अभिषेक बावा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 73 किलो में अनिल सरमाल ने पहला, रोशन ने दूसरा स्थान हासिल किया। 66 किलो भार वर्ग में कर्मजोत सिंह बटाला ने स्वर्ण पदक, अक्षय ने सिल्वर रजत पदक जीता।

60 किलो भार वर्ग में जतिंदर सिंह ने पहला, पंथ पंजाब ने दूसरा, मुनीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलोभार वर्ग में करनदीप सिंह ने पहला, दिलप्रीत ने दूसरा और विकास तीसरे स्थान पर रहे। 

सब जूनियर वर्ग के 45 से ज्यादा किलो भार वर्ग में अभिषेक शर्मा ने पहला, प्रिंस ने दूसरा, महेश इंद्र सैनी और कार्तिक ने संयुक्त तौर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 45 किलोभार से कम भार वर्ग में पार्थ बटाला पहले, शिवनंदन दूसरे, अमन और रोहित तीसरे स्थान पर रहे।  40 किलो भार  से कम भार वर्ग में नितिन ने पहला, अभि ने दूसरा, अभिनंदन और अनूष ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

35 किलो भार वर्ग में चिराग शर्मा ने पहला, हर्षित (बटाला), रोशन लाल और निखिल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 30 किलो से कम भार वर्ग में कमलजीत सिंह ने पहला, हरप्रीत ने दूसरा, साहिल तथा गुरप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंतर 10 साल आयु वर्ग के 25 किलो वर्ग में पियूष ने पहला, शिव-अंश बटाला ने दूसरा, कृष्णा और गुरशरण बटाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। 25 किलो भार वर्ग गणेश (बटाला) ने पहला, हरप्रीत ने दूसरा, कृष और तरुण ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर इंस्पेक्टर राज कुमार, रवि कुमार जूडो कोच, दिनेश कुमार जूडो कोच, गुरप्रीत कौर, दलीप कुमार, हरप्रीत सिंह मौजूद रहे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें