फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: नगर सुधार ट्रस्ट का जेई और क्लर्क 50 हजार रिश्वत लेते काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने नगर सुधार ट्रस्ट के एक जूनियर इंजीनियर और क्लर्क को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नवां कोट निवासी इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की है।

एसएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता इंद्रजीत सिंह ने ब्यूरो दफ्तर में बताया था कि उनके नगर सुधार ट्रस्ट में अमृतसर रेलवे लिंक रोड के एक प्लाॅट की मालकी संबंधी एनओसी के लिए आवेदन किया था। नगर सुधार ट्रस्ट के जूनियर इंजीनियर (जेई) जगजीत सिंह और क्लर्क संजीव कुमार ने एनओसी जारी करने के बाद इंद्रजीत सिंह से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराड़ ने बताया कि शिकायत के बाद ट्रस्ट के उक्त दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता ने नगर सुधार ट्रस्ट के दोनों उक्त आरोपियों को 50 हजार रुपये पकड़ाए तो ब्यूरो की टीम ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों को गिरफ्तार कर लिया और 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें