फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को अंतरिम जमानत, अमृतसर जिला कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Mon, 15 Jun 2026 01:05 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को थाना मजीठा से अकाली वर्कर जोबन प्रीत सिंह को छुड़वाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुए केस में अंतरिम जमानत मिली है। 
विज्ञापन
बिक्रम मजीठिया। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अंतरिम जमानत दे दी है। ये राहत उन्हें थाना मजीठा से अकाली वर्कर जोबन प्रीत सिंह को छुड़वाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुए केस में मिली है। 
विज्ञापन




अदालत में सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। पुलिस का आरोप था कि मजीठिया और उनके समर्थकों पर थाने में हंगामा करने तथा हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति को जबरी छुड़वा कर ले गए थे। इसके अलावा पुलिस का मोबाइल भी छीनने की कोशिश की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि मजीठिया और उनके सहयोगी केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी संबंधी जानकारी लेने थाने गए थे तथा संबंधित दस्तावेज दिखाने की मांग कर रहे थे। उनके वकील ने यह भी कहा कि मामला राजनीतिक विवाद से प्रेरित है और आरोप तथ्यों से मेल नहीं खाते। जिस के तहत 
अदालत की ओर से अंतरिम जमानत दे दी गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें